पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेेलवे में 1 घंटे पहले कन्फर्म होंगे टिकट, अब 15 मिनट में जमा होगा टैक्स

रेेलवे में 1 घंटे पहले कन्फर्म होंगे टिकट, अब 15 मिनट में जमा होगा टैक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक फोटो।)
जोधपुर. ट्रेन रवानगी से कुछ देर पहले ही सफर पर जाने का तय करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने करंट काउंटर तो खोला है, लेकिन टिकट दलाल ही इसका फायदा उठा रहे हैं। इस पर अंकुश के लिए रेलवे ने अपनी वेबसाइट पर करंट कोटे की सीटों को दर्शाने के लिए लिंक भी दिया है, लेकिन यात्रियों को जानकारी नहीं होने से वे इसका फायदा नहीं ले पा रहे। कायदे से खाली बर्थ को करंट काउंटर के बाहर एलईडी बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए, लेकिन सिटी स्टेशन पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य नगेंद्र संचेती ने रेल प्रशासन से इस बारे में मांग भी की है।
चार्ट तैयार होने के बाद खाली सीटों पर मिलता है रिजर्वेशन
आरक्षित ट्रेनों के चार्ट ट्रेन चलने से करीब चार घंटे पहले तैयार किए जाते हैं। चार्ट तैयार होने के बाद जो सीटें खाली रह जाती हैं, उन्हें करंट काउंटर के लिए सिस्टम पर उपलब्ध करवाया जाता है। करंट काउंटर पर इन सीटों की बुकिंग ट्रेन रवानगी से एक घंटे पहले की जाती है।
आगामी 4 घंटे में चलने वाली ट्रेनों की जानकारी
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पैसेंजर रिजर्वेशन इन्क्वायरी से जुड़ी वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर सर्विसेस कॉलम में करंट बुकिंग उपलब्धता नाम से लिंक दिया है। इसे खोलने पर दिए गए बॉक्स में जोधपुर लिखने पर यहां से अगले चार घंटे में चलने वाली ट्रेनों में करंट कोटे की सीटों का ब्यौरा प्रदर्शित होता है। यात्री इसे देख कर सीट उपलब्ध होने पर करंट काउंटर से कन्फर्म टिकट ले सकते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इनकम टैक्स- ऑनलाइन सबमिशन सिर्फ 15 मिनट में