पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ranikhet Express Late Always From Jaisalmer

जैसलमेर तक बढ़ाया तो कभी भी टाइम पर नहीं चली रानीखेत एक्स.

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. रेलवे ने एक सितंबर से काठगोदाम-भगत की कोठी रानीखेत एक्सप्रेस को जैसलमेर तक बढ़ा तो दिया, लेकिन इसके बाद एक दिन भी यह ट्रेन जोधपुर से निर्धारित समय पर नहीं चल सकी। यात्री हर रोज सुबह पांच बजे ट्रेन में सवार होने के लिए सिटी स्टेशन पहुंचते, लेकिन ट्रेन एक से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचती थी। अब रेलवे जैसलमेर व मारवाड़ जंक्शन के बीच इस ट्रेन के चलने का समय ही एक घंटे बढ़ाने जा रहा है। यह बदलाव 17 नवंबर से लागू होगा।
रानीखेत एक्सप्रेस 31 अगस्त तक भगत की कोठी शाम को आकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे वापस रवाना होती थी। एक सितंबर से इसे जैसलमेर तक बढ़ाया गया तो यात्रियों को सिटी स्टेशन से इस ट्रेन की सुविधा तो मिलने लगी, लेकिन बीते 18 दिन में एक दिन भी ट्रेन समय पर नहीं चल सकी। जोधपुर से काठगोदाम के लिए रवानगी समय सुबह 5:40 बजे तय किया था, यात्रियों को डेढ़ से दो घंटे तक ट्रेन के जैसलमेर से आने का इंतजार ही करना पड़ रहा था। रेलवे ने मारवाड़ जंक्शन-जैसलमेर के बीच 17 नवंबर से इसके समय में परिवर्तन किया जाएगा। जोधपुर स्टेशन से इसका रवानगी समय सुबह 6:25 तय किया गया है। भगत की कोठी से भी यह ट्रेन 6:34 बजे रवाना होगी।

आगे-पीछे चल रही थी पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन: जोधपुर से अजमेर के लिए सुबह 7 बजे अजमेर पैसेंजर ट्रेन रवाना होती है। रानीखेत एक्सप्रेस भी लगभग रोज जोधपुर से रवाना हो रही थी। यह ट्रेन अजमेर होकर जाती है। ऐसे में जोधपुर व अजमेर के बीच दोनों ट्रेन एक-दूसरे के पीछे ही चल रही हैं।