पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरबीआई गवर्नर जोधपुर में, प्रोटोकॉल से परे दिखे कॉमनमैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन। देश के एक खास आदमी, या कहें हमारे कुबेर। निजी दौरे पर एक दिन के लिए जोधपुर आए। प्रशासनिक लवाजमा पुलिस सिक्युरिटी। आम आदमी की तरह आए और ऐसे ही चले भी गए। एयरपोर्ट पर दिखीं इस “कॉमनमैन” की ऐसी ही कई क्वालिटीज।

आरबीआई गवर्नर जोधपुर में प्रोटोकॉल से परे दिखे कॉमनमैन
प्रोटोकॉल में होते हैं आरबीआई ऑफिसर
प्रोटोकॉल में प्रशासन, पुलिस को सूचना नहीं देते। आरबीआई सिक्यूरिटी प्रोटोकोल सेल में मेजर कैप्टन रैंक के 4 अफसर होते हैं। दो अन्य अफसर मीटिंग में साथ रहते हैं।
सुरक्षा श्रेणी में, निजी गार्ड भी नहीं
आरबीआई प्रोटोकॉल-सिक्युरिटी सेल असि.जीएम मेजर एमएस रावत के मुताबिक गवर्नर निजी सुरक्षा नहीं रखते। इस केटेगरी में हैं। आम आदमी जैसे रहते हैं।
कार पोर्च में नहीं जाने दी तो पैदल चल दिए
एयरपोर्ट सिक्युरिटी ने उनकी गाड़ी पोर्च से पहले रोकी। कोई एेतराज नहीं किया। गाड़ी से उतरे, अपना सामान निकलवाया। बैग चैक किए और एयरपोर्ट में चले गए।