जोधपुर। शहर में कई सार्वजनिक पार्कों से हरियाली नदारद हुई तो कई डंपिंग स्टेशन ही बना दिए गए। वहीं कुछ कॉलाेनियों में शहरवासियों ने पार्कों का कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया और अपने प्रयासों व मेहनत से इन्हें गुलजार कर दिया। अब इन पार्कों में लहलहाती हरियाली के साथ बच्चों, बड़ों व बुजुर्गों की खुशियां खिलखिला रही है।
100 ट्रक कचरा हटाया
शास्त्री नगर सी सेक्टर में श्री सत्यनारायण पार्क डंपिंग स्टेशन बन चुका था। मोहल्ला विकास समिति ने 100 ट्रक कचरा उठवाया। क्षेत्रवासियों ने पौधे व घास रोपे। झूले लगवाए व ग्राउंड बनवाया। अब यहां घने पेड़, बॉस्केटबाल कोर्ट, घास, कुर्सियां व वॉकिंग ट्रैक है। सुबह-शाम सैकड़ों बच्चे, महिलाएं वॉक करने आते हैं। एक वॉचमैन भी है। कॉलोनी के लिए साल में 4 बड़े आयोजन होते हैं। व्यवस्थाओं के लिए शुल्क लिया जाता है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पार्क की नजदीकी के लिए घर बदल लिया...