पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। अवैध हथियार के मामले में बुधवार को मुल्जिम बयान दर्ज कराने जोधपुर आए फिल्म अभिनेता सलमान खान एयरपोर्ट टर्मिनल पर भावुक हो गए। बयान के बाद उन्हें दोपहर तीन बजे चार्टर से मुंबई जाना था, लेकिन कोर्ट से देरी से आने के कारण वे शाम छह बजे चार्टर से मुंबई गए। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने सलमान को सीधे ही कोर्ट परिसर से एयरपोर्ट भेजा दिया था।
एयरपोर्ट पर इंतजार करते गुस्साए सलमान
बयान देने के लिए सलमान चार्टर से सुबह साढ़े आठ बजे जोधपुर पहुंचे। उनके साथ बहन अलवीरा, बॉडीगार्ड शेरा व अधिवक्ता थे। सलमान एयरपोर्ट से सीधे होटल विवांता गए और कुछ देर रुकने के बाद सुबह साढ़े दस बजे कोर्ट परिसर में पहुंचे। उस वक्त उनके चेहरे पर तनाव झलक रहा था। कोर्ट से साढ़े ग्यारह बजे बाहर आने के बाद सीधे होटल गए और दोपहर सवा दो बजे लौटे, तब भी तनाव में दिखे। कोर्ट से चार बजे बाहर आए तो सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें होटल जाने की बजाय सीधे एयरपोर्ट भेज दिया। उन्हें जल्दी मुंबई लौटना था, लेकिन दो घंटे देरी से शाम छह बजे चार्टर उड़ाने की अनुमति मिली।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.