पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में 1440 शिक्षकों का सैकंड ग्रेड में प्रमोशन

जिले में 1440 शिक्षकों का सैकंड ग्रेड में प्रमोशन, पोस्टिंग मिलने की उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. शिक्षा विभाग ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों को पदोन्नति देने के लिए चालू सत्र की डीपीसी लिस्ट बनाने का काम पूरा कर लिया है। दस दिनों में इन्हें पोस्टिंग मिलने की उम्मीद है। इसके लिए सत्र 2008-09 से 2014-15 तक करीब 1440 शिक्षकों की डीपीसी लिस्ट बनाई गई है। यह लिस्ट जयपुर में कमेटी के समक्ष पेश की गई है, जहां से जल्द ही पदस्थापन संबंधी कार्रवाई होगी।
शिक्षा विभाग में विषयाध्यापकों की सत्र 2008-09 से 2012-13 तक की रिव्यू डीपीसी के साथ सत्र 2013-14 की लिस्ट भी बनाई गई। इसमें 1106 शिक्षकों को शामिल किया गया, लेकिन सत्र 2014-15 की डीपीसी लिस्ट नहीं बन पाई थी। इसके लिए गत सप्ताह काम शुरू हुआ था, जिसमें तकरीबन 335 शिक्षकों के नाम जोड़े गए हैं।
इस सूची के बनने के बाद राज्य सरकार अब पदोन्नत शिक्षकों को पोस्टिंग देने का काम करेगी। इन शिक्षकों की डीपीसी लिस्ट को कमेटी के समक्ष पेश करने और पदस्थापन देने के लिए गत तीन दिनों से उपनिदेशक गजरा चौधरी सहित विभागीय टीम जयपुर में डेरा जमाए हुए है।