पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम के सहयोगी शिल्पी और शिवा की ओर से बुधवार को भी चार्ज बहस अधूरी रही। गुरुवार को फिर से मामले की सुनवाई होगी, लेकिन आरोपियों को अब 27 जनवरी को ही कोर्ट में पेश करना होगा। बुधवार को सुनवाई के दौरान आरोपी मौजूद थे।
सेशन न्यायालय जिला मनोज कुमार व्यास की अदालत में आरोपी शिल्पा व शिवा की ओर से चार्ज बहस को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता महेश बोड़ा का कहना था कि पीडि़ता की प्रथम सूचना रिपोर्ट, पुलिस बयान व मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए 164 के बयानों में भारी विरोधाभास है। पुलिस द्वारा संकलित की गई सामग्री के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला नहीं बनता है। जेल में सुनवाई के संबंध में आरोपी पक्ष ने बुधवार को जवाब पेश नहीं किया। इस मामले में अब 27 जनवरी को बहस होगी।
अदालत परिसर से 30 आसाराम समर्थक गिरफ्तार
उदयमंदिर पुलिस ने नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोपी आसाराम की बुधवार को न्यायालय में पेशी के दौरान उनके 30 समर्थकों को गिरफ्तार किया। पेशी के दौरान उनके समर्थक सेंट्रल जेल व अदालत परिसर में एकत्रित हो गए थे। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर में उनके समर्थकों की भीड़ जमा हो गई थी। समर्थकों को हंगामा मचाते देख पुलिस ने अदालत परिसर से 18 महिलाएं एवं 12 पुरुष समर्थकों को गिरफ्तार किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.