पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरत में दुर्घटना: कोणार्क कोर कमांडर के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

सूरत में दुर्घटना: कोणार्क कोर कमांडर के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. जोधपुर स्थित थल सेना की कोणार्क कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बॉबी मैथ्यूज के पुत्र रोहित मैथ्यू (28) की रविवार तड़के सूरत के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ दो दोस्तों की भी मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में नवसारी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रोहित अपने तीन मित्रों के साथ कार में दमन की ओर जा रहे थे।
इस दौरान रविवार तड़के सवा दो बजे एनएच-8 पर नवसारी के निकट चालक के नियंत्रण खोने से कार डिवाइडर से टकरा सड़क के दूसरी ओर उछल गई। वहां ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। हादसे में रोहित के साथ उनके मित्र वलसाड निवासी कुलजीत राणा (28) व वड़ोदरा निवासी पीयूष सोलंकी (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुशांत मित्तल गंभीर घायल हुए।

चेन्नई ले जाया गया शव- कोर कमांडर जनरल मैथ्यूज को नसीराबाद सैनिक छावनी में यह सूचना मिली। वे रविवार सुबह जोधपुर पहुंचे और यहां से मुंबई के लिए रवाना हो गए। रोहित का शव सूरत से मुंबई और वहां से फ्लाइट से चेन्नई ले जाया गया। आईआईटी मुंबई से बीटेक करने के बाद रोहित हजीरा स्थित एस्सार कंपनी में कार्यरत थे।
फोटो- सूरत में पहले डिवाइडर फिर ट्रक से टकराकर कार चकनाचूर हो गई।