पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Specific Numbers, VIPnumbers, Jodhpur News, Rajasthan

अपने वाहन के लिए खास नंबर तो आवेदन के लिए आज है आखिरी मौका!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में वाहनों के नियम विरुद्ध आवंटित किए गए 16 विशिष्ट नंबर अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) द्वारा निरस्त करने के बाद ये नंबर अब पुन: आवंटित किए जाएंगे। जिला परिवहन अधिकारी (पंजीयन) मोहम्मद रफीक खान ने बताया कि ये नंबर प्राप्त करने के लिए सोमवार को कार्यालय समय में आवेदन किए जा सकते हैं।
इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि जिला परिवहन कार्यालय में गत दिनों नियम विरुद्ध वीआईपी नंबरों का आवंटन कर दिया गया था। इसकी शिकायत होने पर जांच के बाद इन्हें निरस्त कर दिया गया था।