पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Staff Said,17 Letters At Councilor Home From Two Months

कर्मचारियों ने कहा, दो महीने से पार्षद के घर पड़ी थीं 17 पत्रावलियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.जालम विलास में 16 हजार 864 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर एक कॉलोनाइजर को आवासीय इजाजत देने के मामले मे नगर निगम में सत्तापक्ष के पार्षदों द्वारा बाबुओं व कमिश्नर पर आरोप लगाने को लेकर गुरुवार को निगम कर्मचारियों में आक्रोश फूट पड़ा। कर्मचारियों ने सीईओ कक्ष के बाहर कांग्रेस बोर्ड और आरोप लगाने वाले पार्षदों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सीईओ रामजीवन मीणा का घेराव किया।
भोजनावकाश के बाद कर्मचारियों ने महापौर रामेश्वर दाधीच के साथ बैठक की। इसमें पार्षद शैलजा परिहार पर ही घर पर पत्रावलियां रखने का आरोप लगा दिया। कर्मचारियों ने कहा कि एक पार्षद नहीं कई ऐसे पार्षद हैं, जो बाबुओं से पत्रावलियां लेकर जाते हैं, हम किसको इनकार करे। इस आरोप पर महापौर ने कर्मचारियों पर नाराजगी जताई, लेकिन दूसरे ही पल कहा कि अगर ऐसा है तो उचित नहीं है।
महापौर बोले, अब रोज आऊंगा निगम, देखें आगे की स्लाइड्स...