पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Story Of Ram Jethmalani About His Career

B'DAY: अफजल गुरु से लेकर दाऊद के गुरु का केस लड़ चुका है यह वकील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(जेठमलानी इरोविजन सिंगर्स मीरा अवद और नोवा के साथ।)
जोधपुर. भारत में वकालत की नई परिभाषा के लिए अगर राम जेठमलानी का नाम लें तो कुछ गलत नहीं होगा। कुछ लोगों का उत्कृष्ट काम और अपार सफलता ही उनका परिचय बन जाती है। कानून और वकालत के क्षेत्र में राम जेठमलानी को ऐसी ही शख्सियत माना जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि क्रिमिनल केस के नामी वकील जेठमलानी ने अपने वकालत के कॅरियर में जितने भी मुकदमे लड़े सभी बड़े और चर्चित अपराधों में अपराधियों की तरफ से लड़े हैं। दाऊद के गुरु माना जाने वाला हाजी मस्तान का केस उनमें एक है।
जटिल से जटिल मुद्दे पर बेबाक बयान देने वाले देश के जानेमाने व प्रतिष्ठित वकील राम जेठमलानी का आज जन्मदिन है। इनका जन्म 14 सितंबर 1923 को वर्तमान पाक अधिकृत पंजाब के सिंध प्रांत के शिखरपुर में हुआ। इनका पूरा नाम राम भूलचंद जेठमलानी है।
हाई-प्रोफाइल केसों के कारण हमेशा चर्चा में रहे
राम जेठमलानी को भारत में रईसों की ओर से बड़े-बड़े केस लड़ने वाले कानूनी शख्सियत के तौर पर जाना जाता है। 2011 में राजीव गांधी के हत्यारे, इंदिरा गांधी के हत्यारे, हर्षद मेहता और केतन पारेख का स्टॉक मार्केट घोटाला, हाजी मस्तान, लालकृष्ण आडवाणी का हवाला घोटाला, जेसिका लाल हत्‍याकांड में मनु शर्मा का केस, अमित शाह, कनिमोझी, वाईएस जगमोहन रेड्डी, येदियुरप्पा, रामदेव तथा शिवसेना का केस लड़ा और उनका बचाव किया। यही नहीं राम जेठमलानी संसद हमले में फांसी की सजा पा चुके अफजल गुरु के वकील भी रह चुके हैं।
जेठमलानी के नाम हैं कई अवार्ड
> इंटरनेशनल ज्यूरिस्ट अवार्ड
> वर्ल्ड पीस थ्रू लॉ अवार्ड
> फिलिपींस में 1977 में ह्यूमन राइट अवार्ड
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें दूसरों से कैसे अलग हैं राम जेठमलानी साथ ही पढ़ें सबसे महंगे वकील हैं जेठमलानी, छठी स्लाइड में पढ़ें आखिर सिर्फ अपराधियों का केस क्यों लड़ते हैं जेठमलानी...