पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. पॉलीटेक्निक कॉलेज में करीब छह दिन पूर्व एक छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ मामले में कॉलेज प्रशासन ने दो छात्रों को पंद्रह दिन और एक छात्र को एक महीने के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया। इस अवधि के पूरा होने के बाद इन छात्रों द्वारा माफीनामा और ऐसी गलती दुबारा नहीं करने का शपथ पत्र देने पर ही कॉलेज में दुबारा प्रवेश मिलेगा। इनमें से एक छात्र को एनसीसी से भी सस्पेंड किया गया है। गत 17 जनवरी को एक युवती अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज से छुट्टी होने पर अपने घर जा रही थी। इतने में कॉलेज के तीन छात्र राहुल मीणा, हेमेंद्र चनीया व ज्ञान प्रकाश के अलावा एक बाहरी लड़का अजय गुर्जर ने इस छात्रा के इर्दगिर्द मोटरसाइकिल घुमाते हुए चक्कर काटने और दोस्ती का प्रस्ताव रखा। युवती ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की।
छात्रा की शिकायत पर दूसरी 12 छात्राओं ने भी हिम्मत दिखाई और पूर्व में अपने साथ हुई छेडख़ानी की घटना की लिखित में शिकायत की। इस पर कॉलेज प्रशासन ने संगीता गोयल की अध्यक्षता में पांच सदस्य की जांच कमेटी गठित कर छात्राओं के बयान लिए। इस दौरान एक छात्रा इतनी सहमी हुई थी कि बयान देते समय बेहोश हो गई। कॉलेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राहुल मीणा को एक महीने, हेमेंद्र चनीया व ज्ञान प्रकाश को 15 दिन के लिए सस्पेंड किया। साथ ही सौ रुपए के स्टांप पर लिखित में माफीनामा देने पर दुबारा प्रवेश के आदेश दिए। इसमें से एक छात्र हेमेंद्र चनीया को एनसीसी से सस्पेंड किया गया है। तीनों छात्रों के साथ बाहरी लड़के अजय गुर्जर के खिलाफ शास्त्रीनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है, जिसकी जांच जारी है।
तीन छात्रों पर कार्रवाई की
॥तीनों छात्रों को कॉलेज से सस्पेंड किया है। इसमें से दो को पंद्रह दिन और एक छात्र को एक महीने के लिए निलंबित किया गया हैं।-
अंशु सहगल, प्रिंसिपल, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.