पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) विभाग में रोजाना टूटने वाले फर्नीचर से तंग आकर स्टूडेंट्स ने पॉकेट मनी से पैसा बचाकर फर्नीचर बनवा दिया। टेबल-कुर्सियां तो पत्थर की बनवाई ताकि लंबे समय तक न टूटें। साथ ही प्रत्येक स्टूडेंट के लिए टेबल के नीचे ही लकड़ी की अलमारी भी बनवा दी, जिसमें वे बैग व अन्य सामग्री रख सकें।
विभाग में नियमित क्लासें लगने और लैब में लकड़ी के फर्नीचर पर आए दिन केमिकल गिरने या इधर-उधर खिसकाने से यह खराब हो जाता था। विवि प्रशासन ने बीते दस साल में विभाग को तकरीबन एक लाख रुपए की टेबल-कुर्सियां खरीदकर दी, लेकिन ये बैठने लायक नहीं हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स और टीचर्स ने खुद ही करीब दो लाख रुपए इकट्ठे कर पांच कमरों में जोधपुरी पत्थर से बेंचें बनवाकर उन पर टाइलें लगवा दी।
शुरुआत करीब दो साल पहले प्रयोगशाला से हुई थी। इसमें टीचर्स ने 40 हजार व स्टूडेंट्स ने 10 हजार रुपए का सहयोग किया। बाद में क्लास रूम में पत्थर के स्टैंड बनाने का काम शुरू करवाया गया। इसमें टीचर्स ने 90 हजार और स्टूडेंट्स ने 50 हजार रुपए दिए। विद्यार्थियों और टीचर्स की अनूठी पहल को देखते हुए विवि प्रशासन ने भी 90 हजार रुपए दिए।
क्लासों में सजावट के लिए पर्दे व लाइटें
करीब डेढ़ दर्जन कक्ष वाले इस विभाग के कक्षा-कक्षों में हर साल पुताई का काम भी होता है। इस पर 30 से 35 हजार रुपए खर्च आता है। यह कार्य भी टीचर्स और स्टूडेंट्स करवाते हैं। छात्राओं की ओर से हर कक्ष में कलरफुल पर्दे, फ्लॉवर और लाइटें लगवाई गई हैं।
आगे की स्लाइड में जानें पूरी खबर...
फोटो- यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने कक्षाओं में पत्थर का फर्नीचर बनवाया है।
फोटो: विकास बोड़ा
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.