पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज में यंगेस्ट धड़कन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को छात्राओं ने जमकर डांस किया। इस दौरान छात्राओं ने फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर उपस्थित छात्राओं का मन मोह लिया। छात्राओं ने राजस्थानी गीत केसरिया बालम, मैं ना पहनूं थारी चुनड़ी, चिरमी, काल्यो कूद पडिय़ो तथा फिल्मी गीत जिम्मी-जिम्मी, फोटो कॉपी, छम्म-छम्म नाची पर मनमोहक डांस किया। कार्यक्रम में पाली सांसद बद्रीराम जाखड़ ने छात्राओं को प्रतिभाओं को निखारने की बात कहीं। वही राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया।
कार्यक्रम में दीपिका, अलका, विनिता कवाल, मोनिका सांखला प्रथम रही, जबकि संजना, नम्रता, नेहा मूंदड़ा द्वितीय रही। वही तृतीय स्थान पर दमयंती, करिश्मा, डोली व नैना रही। निर्णायक दीपक व आरती शर्मा थे। समारोह में ओमवीर सिंह चोयल, देवीलाल चौधरी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रणजीत जोशी अतिथि के रूप में मौजूद थे। छात्र संघ उपाध्यक्ष सरिता चौधरी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि संचालन गौतमचंद गांधी, बंशीलाल बाडोलिया व शांति चौधरी ने किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.