पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अगले दो महीने शहर में बड़े आयोजन, फरवरी में सूफी और मार्च में फ्लेमेंको फेस्टिवल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर. आने वाले दिनों में शहर में दो बड़े फेस्टिवल होंगे। फरवरी में वल्र्ड सूफी स्पिरिट और मार्च में फ्लेमेंको एंड जिप्सी फेस्टिवल होगा। मेहरानगढ़ में होने वाले इन आयोजनों में दुनिया के नामी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इनमें हजारों देसी-विदेशी मेहमानों के आने की उम्मीद है। सूफी फेस्टिवल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत 17 फरवरी को नागौर से होगी और समापन 23 फरवरी को जोधपुर में होगा। इसमें दो सत्र होंगे। पाकिस्तान, मोरक्को, लेबनान, अजरबैजान व तजाकिस्तान सहित अन्य देशों के कलाकार प्रस्तुति देंगे। 21 व 22 फरवरी को राजस्थानी व विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। सूफी गायिका कविता सेठ व पाकिस्तानी गायक जावेद बशीर के साथ लेबनिस गायक अबीर व चिंटू सिंह इस आयोजन में प्रस्तुति देंगे।

फ्लेमेंको फेस्टिवल में होगा दो संस्कृतियों का मिलन

यह फेस्टिवल 13 से 15 मार्च तक चलेगा। यह फ्लेमेंको संस्कृति को राजस्थानी संस्कृति से जोडऩे का मौका होगा। फ्लेमेंको व राजस्थानी कलाकार गीत, संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। स्पेन एंबेसी, द फाउंडेशन केंट डे लॉस मिनास और मेहरानगढ़ ट्रस्ट ने गत वर्ष 13 मई को इसके लिए एमओयू किया था। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए आयोजन का प्रारूप भी तय किया गया था।

आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...