जोधपुर. दैनिक भास्कर और गुंजन ग्रुप की ओर से शनिवार को टाउन हॉल में आयोजित समारोह में 230 शिक्षकों को द्रोणाचार्य सम्मान से नवाजा गया। शिक्षा और संस्कार के जरिए भावी नागरिक बनाने वाले शिक्षकों के प्रति भास्कर ने अपना दायित्व निभाया। जिस तरह द्रोणाचार्य ने शिक्षा को नया आयाम दिया, उसी तरह आज के दौर में शिक्षक-शिष्य रिश्तों को नई दिशा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।