पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षक विरोधी बयान पर शिक्षकों का कटारिया के खिलाफ प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. शिक्षक दिवस पर शिक्षक विरोधी बयान से आक्रोशित शिक्षकों ने शनिवार को ग्रामीण विकास पंचायतराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया के जोधपुर आगमन पर अर्थी लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने उन्हें अर्थी भेंट करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
पंचायतराज मंत्री कटारिया शनिवार को रावण का चबूतरा में लगे इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में भाग लेने आए थे। इस दौरान राजस्थान पंचायतराज कर्मचारी संघ के बैनर तले शिक्षक कटारिया के लिए अर्थी लेकर आए और उन्हें भेंट करने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस दौरान शिक्षकों ने कटारिया के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।