जोधपुर. शहर में गुरुवार रात तेज हवाएं चलने से शुक्रवार को ठंडक बढ़ गई। अधिकतम तापमान 0.7 व न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई। सुबह से ही शीतलहर से कंपकंपी छूटने लगी। दोपहर में सूरज की किरणें भी तपिश नहीं दे पाईं। ऐसे में शाम ढलते ही सर्दी तेज हो गई। हवाएं इतनी तेज थी कि नई सड़क से गुजरती इस महिला को वाहन रोक कर अपने बेटे को शीतलहर के थपेड़ों से बचाने के जतन करने पड़े।
10 डिग्री से नीचे पारा
संभाग में भी सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। कई जगह न्यूनतम तापमान अब 10 डिग्री से नीचे उतर गया है। शुक्रवार को फलौदी में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा। जैसलमेर में यह 9.7 डिग्री रहा।
फोटो: आरएस सोढ़ा