पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Terrorist Tried To Attack Tourist In Rajasthan

जोधपुर की गलियों में पर्यटकों पर हमले की कोशिश की थी आतंकियों ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(आतंकी आदिल, वकार व बरकत के खिलाफ कोर्ट में कई गंभीर खुलासे हुए। इसके बाद भी लौटते हुए वे मुस्कुराते रहे।)
जोधपुर. इंडियन मुजाहिदीन नेटवर्क के मार्च माह में जोधपुर में पर्दाफाश के बाद गुरुवार को राजस्थान एटीएस द्वारा पेश चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं। आतंकियों के स्लीपर सेल ने राजस्थान मॉड्यूल बनाना शुरु किया तो हर गतिविधि के लिए जोधपुर को केंद्र बना लिया था। आतंकियों ने यहां से देश में आतंकी हमलों की प्लानिंग, बम बनाने की प्रैक्टिस, रैकी और विदेशी पर्यटकों पर हमले की साजिश व प्रयास का सिलसिला चला दिया। 10 आतंकियों के खिलाफ पेश चार्जशीट में अन्य कई तथ्य शामिल हैं। जोधपुर को केंद्र बनाने के प्रति इनमें इतना भराेसा था कि मोहम्मद मारूफ ने जोधपुर को ही सबसे मुफीद समझा।
पाक आतंकी रियाज भटकल को संदेह था, मगर मारूफ ने बताया कि यहां पुराने आतंकियों को शरण मिल चुकी है इसलिए विश्वास करें। फिर रियाज ने यहां स्लीपर सेल बना डाली। सेल के मार्फत उन्होंने आतंकी तहसीन अख्तर उर्फ मोनू को भी जोधपुर में छुपाया। जमीन तैयार करवाई जोधपुर के ही अशरफ ने। छह युवकों को भी शामिल किया। यहीं से सामग्री जुटा बम बनाने का अभ्यास शुरू किया। आगरा-दिल्ली से बॉर्डर तक की रैकी शुरू हो गई।
10 आतंकियों की चार्जशीट, 2 की बाद में और 3 का इंतजार
- एटीएस ने गुरुवार को जो चार्जशीट पेश की है उसमें जोधपुर का बरकत, साकिब, अशरफ, जहीर हक, मोहम्मद जावेद, मशरफ इकबाल और आबिद अंसारी शामिल है। इसके अलावा मोहम्मद वकार अजहर पाली का, मोहम्मद मारूफ सीकर का और मोहम्मद अमार बिहार-झारखंड का रहने वाला है।
- राजस्थान में आईएम की गतिविधियां बढ़ा कर जेहाद के लिए भर्ती करने वाले तहसीन अख्तर उर्फ मोनू और जिया उर रहमान उर्फ वकास अभी दिल्ली जेल में हैं। उनके लिए वारंट जारी हो चुका है, जब वे राजस्थान एटीएस को सौंपे जाएंगे तब पूछताछ के बाद उनकी चार्जशीट पेश होगी।
- भारत में आतंकी हमला करने की साजिश रचने वाले इकबाल भटकल व रियाज भटकल पाकिस्तान में हो सकते हैं। राजस्थान माॅड्यूल तैयार करने वाला मोहम्मद अता भी वहीं का है। इन तीन की गिरफ्तारी संभव नहीं है, इसलिए उनकी तफ्तीश जारी रहेगी।
फैक्ट फाइल:
125 पेज की चार्जशीट पेश हुई
96 पेज में चार्ज, शेष गवाह-दस्तावेज सूची
98 गवाह शामिल किए हैं चार्जशीट में
2294 पेज के साक्ष्य-दस्तावेज भी पेश किए
राजस्थान और सीकर होते जोधपुर पहुंचा आतंकी मॉड्यूल-
1. राजस्थान मॉड्यूल: गजवा ए हिंद यानि इस्लामिक स्टेट का सपना- सीकर के मारूफ को आतंकी सरगना रियाज भटकल ने राजस्थान का मुखिया बनाया था। मारूफ की फेसबुक पर मार्च 12 में पाक आतंकी मोहम्मद अता से दोस्ती हुई। अता ने अपने आईएम सदस्य होने व भारत में जेहाद व हमले की योजना के बारे में बताया। उसने मारूफ का कोड नेम भी सल्लू रखा व नेट पर कोड में चेटिंग करने लगा। उसका संपर्क इकबाल व रियाज भटकल से कराया। मारूफ को शपथ दिला राजस्थान में नेटवर्क बनाने को कहा। मारूफ ने आईएम व अल-कायदा से मिलकर गजवा ए हिंद यानि भारत को इस्लामिक राज्य बनाने का सपना देखा था। रियाज भटकल उसके संपर्क में था। मारूफ ने ही मोनू को पहले सीकर में फिर जोधपुर में छुपाया।

2. सीकर मॉड्यूल: भरतपुर में बम विस्फोट के लिए सीकर मॉड्यूल बना- इकबाल व रियाज ने मारूफ को राजस्थान में नेटवर्क बनाने और भरतपुर में विस्फोट की योजना बनाने को कहा। उसने सीकर में आकिब, वकार, उमर, माजिद, सज्जाद व वाहिद गौरी को शपथ दिलाई और खुद इनका मुखिया बन गया। गुजरात व गोपालगढ़ दंगों की घटनाओं से उकसाया। इन लोगों ने बदले के लिए विस्फोट की योजना के तहत हथियार चलाने व बम बनाने की ट्रेनिंग शुरू की।
आगे की स्लाइड में पढ़ें त्रिपोलिया की इस बिल्डिंग में बैठकर रचा षड़यंत्र