जोधपुर. मथुरादास माथुर हॉस्पिटल रोड पर स्थित मेट्रो वाइन शॉप से चोरों ने सोमवार रात 147 पेटी बीयर व 7 पेटी शराब और एक लाख रुपए चुरा लिए। शॉप में जगह-जगह सीसी टीवी कैमरे ऑन थे। शातिर चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए सारे कैमरों को ढूंढा और एक-एक कर उन्हें उखाड़ा। रिकॉर्डिंग स्टोर करने वाला सेटअप भी निकाल लिया। कैमरे व सेटअप को भी साथ ले गए।
हॉस्पिटल के नजदीक होने के कारण इस रोड पर रातभर ट्रैफिक चालू रहता है। पुलिस ने इस मार्ग पर अपनी रात्रि गश्त भी बताई है। इस पर भी चोरों ने आराम से शटर तोड़े, शराब की पेटियां वाहन में भरीं और पूरी दुकान में घूमकर कैमरे ढूंढे। इतना समय बिताने के बाद भी न वाहन को किसी ने देखा न ही चोर का सुराग लगा है।
वाइन शॉप में जगह-जगह 6 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। ये सभी चालू थे। चोरों ने पूरी शॉप को खंगाला और हर कैमरे व पूरे सेटअप को ढूंढ-ढूंढकर उखाड़ ले गए।