पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 'Thousand Guinness Horse Race, Rupa Kanwar, Jodhpur

मारवाड़ की रूपा ने जीती ‘थाउजैंड गिनीज हॉर्स रेस’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर.ऊटी स्थित मद्रास रेस क्लब के रेसकोर्स में आयोजित ‘द नीलगिरीज थाउजैंड गिनीज हॉर्स रेस’ रूपा ने जीती। उन्होंने 1400 मीटर की इस प्रेस्टीजियस रेस में सात घुड़सवारों से मुकाबला किया। अपने घोड़े ‘अंबर हाइट्स’ पर सवार रूपा अंतिम 400 मीटर में सबसे पीछे थीं। इसके बाद उसने ऐसी ऐड़ लगाई कि घोड़ा हवा से बातें करने लगा और पुरुषों के वर्चस्व वाली इस रेस में सबसे आगे निकल गईं। रूपा ने 75 हजार रुपए कीमत वाला गोल्ड कप जीत लिया।
वर्तमान में चेन्नई में रहने वालीं रूपा ने बचपन में ही अपने भाई मशहूर जॉकी रवींद्र सिंह के साथ रेसकोर्स में दौड़ते घोड़ों को देख जॉकी बनने की ठान ली। तब से दक्षिण भारत में करीब एक दशक से घुड़दौड़ में धूम मचा रही हैं। ऊटी की रेस में तीसरे स्थान पर ‘ओपन योर हार्ट’ पर सवार रूपा के भाई राजेंद्र सिंह रहे।
दूसरे नंबर पर मार्क जे कैसी रहे। चेन्नई के अलावा पुणो व मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में पुरुष जॉकी के बीच रूपा अब तक 400 से अधिक रेस में भाग लेने के साथ करीब सवा सौ से अधिक जैकपॉट अपने नाम किए हैं। रूपा नागौर जिले के कुकरवाड़ी गांव के मूल निवासी पूर्व फौजी नरपतसिंह की बेटी हैं।