पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Thousands Of Application For Technical Helper Exam Rajasthan

टेक्निकल हेल्पर के 999 पदों के लिए 23 हजार 611 अभ्यर्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर. जोधपुर डिस्कॉम में टेक्निकल हेल्पर के 999 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 2 फरवरी को होगी। परीक्षा के लिए 23 हजार 611 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा जोधपुर व बीकानेर संभाग मुख्यालय के कुल 53 केंद्रों पर होगी। इसके प्रवेश पत्र जोधपुर डिस्कॉम की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे, ये डाक से नहीं भेजे जाएंगे।

डिस्कॉम के सचिव (प्रशासन) ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी। जोधपुर में 34 केंद्रों पर 16 हजार 724 और बीकानेर में 19 परीक्षा केंद्रों पर 6 हजार 887 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस और ईमेल के जरिए परीक्षा की सूचना भेजी गई है।