पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेडियम के सामने धूं धूं कर जली कार

रेलवे स्टेडियम के सामने धूं-धूं कर जली कार, आग के लपटों में शहर की 3 कारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. शहर में दो दिन में अलग-अलग जगह पर तीन कारों में आग लग गई। इनमें रेलवे स्टेडियम के सामने शुक्रवार दोपहर 1 बजे एक इंडिका कार में आग लग गई। वहीं कमला नेहरू नगर में गुरुवार रात को एक मकान में खड़ी दो कारों में आग लगी। शास्त्रीनगर दमकलकर्मी प्रशात सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 1 बजे रेलवे स्टेडियम के सामने एक इंडिका कार में आग लग गई। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। कार को रातानाडा पुलिस ने जब्त कर लिया।

देर रात कार के मालिक का पता नहीं लग पाया। वहीं कमला नेहरू नगर में आदर्श स्कूल के पास रहने वाले रतनसिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात को उसके घर में खड़ी जिप्सी और मारुति कार में आग लग गई। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया।
आगे की स्लाइड्स में देखें जलती कार की फोटो...