पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Good News: जोधपुर एम्स में कैंसर डायग्नोस व ट्रीटमेंट में देश के कई बड़े नाम

राजस्थान के इस हॉस्पिटल में हैं देश के टॉप डॉक्टर्स, कैंसर का भी होता है ईलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. देश-दुनिया के जाने-माने कैंसर रोग विशेषज्ञ जुड़ने के बाद जोधपुर एम्स जल्द ही कैंसर डायग्नोस व ट्रीटमेंट का बड़ा नाम बनने की राह पर है। एम्स के निदेशक डॉ. संजीव मिश्रा दुनिया के टॉप ऑन्को सर्जन्स में से हैं। हड्डियों के कैंसर व ट्यूमर उपचार के विशेषज्ञ डॉ अभय एल्हांस, सरवाइकल कैंसर ट्रीटमेंट विशेषज्ञ डॉ प्रतिभासिंह व कैंसर को डायग्नोस करने के एक्सपर्ट पैथोलॉजिस्ट डॉ शिलाजीत भट्टाचार्य एम्स टीम के सदस्य हैं।
पीडियाट्रिक, बायोकैमेस्ट्री, रेडियोलॉजी, माइक्रोबायलॉजी, ईएनटी, पीडियाट्रिक सर्जरी सबके सुपर स्पेशलिस्ट भी इस टीम में हैं। कैंसर, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित अन्य विशेषज्ञ सेवाओं के विशिष्ट केंद्र चालू करने की शुरुआत हो चुकी है। इन सबके बलबूते जल्द ही हमारा एम्स उत्तर भारत में टॉप मेडिकल ट्रीटमेंट सेंटर्स में एक होगा। मनीष गौतम की रिपोर्ट...
डॉक्टर्स की सेवा ओपीडी में उपलब्ध, कई जांचें शुरू
एम्स में ईएनटी, रेडियो-डाइग्निासिस, नेत्र, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, डेंटल, सर्जरी, गायनी, पीडियाट्रिक, रेडियोथैरेपी और पीडियाट्रिक सर्जरी में ओपीडी शुरू हो चुकी है। इसके लिए मरीज का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद डॉक्टर्स से उपचार और सलाह ली जा सकती है। वहीं नॉन क्लिनिकल विभाग बायोकेमेस्ट्री, पैथोलॉजी और माइक्रोबाॅयाेलॉजी के लिए उपचार के दौरान आवश्यक जांचे की जाती है। एम्स के डॉक्टर्स की अधिक जानकारी www.aiimsjodhpur.edu.in वेबसाइट पर ली जा सकती है। वहीं ई-मेल से संपर्क info@aiimsjodhpur.edu.in पर किया जा सकता है।
ओपीडी व रजिस्ट्रेशन- सुबह 8 से 12 शनिवार व रविवार को ओपीडी में अवकाश।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें दुनिया के टॉप डॉक्टर्स के बारे में जो बढ़ा रहे जोधपुर एम्स का गौरव