जोधपुर. जोधपुर के फलौदी रोड़ फांटा के पास कार और टैक्टर में टक्कर हो जाने से कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी की ट्रैक्टर के दो टूकडे़ हो गए और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दूसरी, घटना में डांगियावास थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक जीप व ट्रक की टक्कर में जीप में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने दोनों घायल युवकों पर आपसी रंजिश को लेकर तीनों युवकों की हत्या कर वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मंगलवार दोपहर एमडीएम मोर्चरी के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस देर रात शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी में लगी रही। वहीं पाली सांसद पीपी चौधरी अस्पताल में मृतकों के परिजनों से मिलने आए।
डांगियावास पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को चांदेलाव निवासी अशोक (20) पुत्र नारायण सुथार, शंभूसिंह (30) पुत्र राधाकिशन राजपूत, अशोक (35) पुत्र शेराराम जाट, कुलदीपसिंह (30) पुत्र खेतसिंह, त्रिलोकसिंह (30) पुत्र मूलसिंह जीप में गांव से जोधपुर जा रहे थे। इस दौरान बीनावास पुलिया के पास जीप आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।
हादसे में अशोक सुथार, अशोक जाट व शंभूसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल कुलदीप व त्रिलोक को एमडीएम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। हादसे की खबर लगते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। मंगलवार को पूरे दिन गांव में चूल्हे नहीं जले और शाम तक मातम छाया रहा।
परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते दोनों घायलों पर तीनों युवकों की हत्या करने का अारोप लगाया है। हादसे में मृत अशोक के पिता शेराराम ने रिपोर्ट दी कि हाल में हुए सरपंच चुनाव में कुलदीप के पिता खेतसिंह खड़े हुए थे। चुनाव के बाद बदले की नीयत से कुलदीप व त्रिलोक उसके पुत्र अशोक जाट, अशोक सुथार व शंभूसिंह को गांव से अपने साथ ले गए। इसके बाद उन्होंने रास्ते में उनकी हत्या कर वारदात को एक्सीडेंट का रूप दे दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें कितना भयानक था एक्सीडेंट...