पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Train And Dumper Accident Two Died Jodhpur Rajasthan

पैसेंजर ट्रेन से भिड़ा डंपर चालक सहित दो की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोधपुर. जोधपुर जा रही अजमेर पैसेंजर ट्रेन से शनिवार शाम एक डंपर धांधिया स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर टकरा गया। हादसे में डंपर में सवार दो जनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर के पुर्जे बिखरकर दूर जा गिरे। हादसे के चलते जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस, जम्मूतवी और डेमू सहित अन्य ट्रेनें भी अटकी रही। हादसे में डंपर चालक विष्णुनगर निवासी बीरबलराम विश्नोई (25) पुत्र सांवताराम और जगदीश विश्नोई (35) पुत्र ठाकराराम की मौत हो गई।

भारी पड़ा डंपर में लिफ्ट मांगना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लकडिय़ां काटकर इन्हें बेचकर अपना गुजारा चलाने वाला जगदीश विश्नोई लूणी से पैदल ही अपने गांव विष्णु नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अपने गांव की ओर जा रहे डंपर में लिफ्ट ले ली। कुछ ही दूरी पर यह हादसा हो गया और उसमें जगदीश की भी मौत हो गई।

फोटो - मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के इंजन में फंसा डंपर का एक हिस्सा।