पाली/जोधपुर. पंजाब से
जम्मू-तवी एक्सप्रेस में लौट रही पाली के मंडली की पिस्ता (21) को सुबह शहर से कुछ पहले प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। टिकट चेक कर रहे सीटीआई एनजे सिंह ने यह देख पाली स्टेशन पर फोन कर 108 एंबुलेंस तैयार रखने को कहा। जनरल कोच में मौजूद महिलाओं ने पिस्ता को संभाला। पाली से पहले ही सुबह 6 बजे पिस्ता ने चलती ट्रेन में एक बच्चा जन्मा।
कुछ देर में ट्रेन के पाली पहुंचने पर जच्चा-बच्चा को ले एंबुलेंस हॉस्पिटल रवाना हुई। रास्ते में ही महिला ने एक और बच्चे को जन्म दिया। उधर अंतरराष्ट्रीय स्टेशन मुनाबाव पर पाक की लाली देवी ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया।