पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चलती कार पर मौत बनकर गिरा कंटेनर, दो युवकों मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर/जोधपुर। दोस्त की शादी में शामिल होने केकड़ी जा रहे जोधपुर के युवकों की कार पर सामने से आ रहा कंटेनर मौत बनकर गिर पड़ा। ब्यावर के उदयपुर रोड बाईपास चौराहा पर बुधवार दोपहर हुई इस दुर्घटना में टनों वजनी कंटेनर के नीचे दबकर जोधपुर के भदवासिया रामनगर निवासी अशोक पंचारिया (32) एवं संदेव (28) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार पांच लोग एवं कंटेनर में सवार दो लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग जोधपुर में अरुणाचल प्लाइवुड में कार्य करते थे।

यह सभी अपने एक अन्य सहकर्मी की शादी में शरीक होने केकड़ी जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे कंटेनर असंतुलित होकर पास से गुजर रही इनोवा के ऊपर गिर गया। कार पिचककर नीचे दब गई और उसमें सवार जोधपुर निवासी 8 जने भीतर फंस गए।

आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला