पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 लाख में गाड़ी, 15 लाख में खरीदा नंबर, अब तक की सबसे बड़ी बोली

25 लाख में गाड़ी, 15 लाख में खरीदा नंबर, अब तक की सबसे बड़ी बोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
जोधपुर. परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार को मनपसंद वीआईपी नंबरों की नीलामी की गई। इसमें 25 लाख रुपए की फॉरच्यूनर कार के मालिक अमराराम ने आरजे 19-यूडी सीरीज में 0001 नंबर 15.21 लाख की बोली लगा कर खरीदा। विभाग के अनुसार यह प्रदेशभर में अब तक की सबसे बड़ी बोली है।
डीटीओ मो. रफीक ने बताया कि लग्जरी कारों के तीन तरह के वीआईपी नंबरों की बोली के खरीदार फॉरच्यूनर गाड़ी के मालिक रहे। 0111 नंबर 1.55 लाख में श्रवण कुमार ने खरीदा। वहीं 0777 नंबर महेश अग्रवाल ने 51 हजार में हासिल किया।

पिछला रिकॉर्ड भी जोधपुर के नाम
इससे पहले जोधपुर में ही अप्रैल 2014 में सरदारपुरा निवासी एमआर सिंघवी ने मर्सीडीज के लिए 12.32 लाख में नंबर लिए थे। तब यह वीआईपी नंबरों के लिए प्रदेश की सबसे बड़ी बोली थी।