जोधपुर. उम्मेद अस्पताल में आने वाले लोगों और कर्मचारियों को नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने से रोका जा रहा है, ऐसे में कर्मचारियों ने अस्पताल के वेटिंग रूम को ही पार्किंग बना दिया है। इस वेटिंग रूम में पार्किंग बनने से मरीज के परिजनों और लैबोरेट्री के बाहर रिपोर्ट का इंतजार करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस वेटिंग रूम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। इसमें पंखे भी लगाएं गए हैं।
कर्मचारियों द्वारा यहां वाहन खड़ा कर देने से यहां अव्यवस्थाएं पसरी हुई है। वेटिंग रूम में बैठने वाले मरीजों के परिजनों को असुविधा हो रही है। अस्पताल के अधीक्षक अनुराग सिंह का कहना है कि प्रशासनिक खंड के बाहर पार्किंग करने से रोका जा रहा है। नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी नहीं करने के निर्देश सिक्याेरिटी और पार्किंग कर्मचारियों को दिए हुए हैं। इस बीच शनिवार को पुलिस क्रेन नो पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों को उठा ले गई।
फोटो- उम्मेद अस्पताल के वेटिंग रूम में वाहन खड़े कर दिए।