पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Vehicles Parked On Streets Marked On Directions Of High Court

हाईकोर्ट के निर्देश पर सड़कों पर पार्क किए वाहन चिह्नित, रजिस्ट्रेशन हो सकता है रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(नृसिंहदड़ा क्षेत्र में बीच सड़क पर कारें खड़ी कर देते हैं लोग।)
जोधपुर. हाईकोर्ट ने कार बाजारों के मामले में नगर निगम, परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस को पाबंद किया था कि मुख्य सड़कों व संकरी गलियों में पार्किंग कर बाधा उत्पन्न करने वालों को भी चिह्नित करें। विभागों ने पावटा से चौपासनी रोड तक वीडियोग्राफी करवाई। निगम ने वार्डवार सर्वे किया जिसकी रिपोर्ट न्यायालय में पेश की गई। जिला परिवहन अधिकारी नवलकिशोर राठौड़ का कहना है कि सर्वे में चिह्नित वाहनों के मालिकों को पहले नोटिस देंगे।
15 दिन में जवाब मांगा जाएगा। संतुष्ट न होने पर रजिस्ट्रेशन रद्द होंगे। ऐसी सूची पुलिस को साैंपी जाएगी। पुलिस ऐसे वाहनों को सीज करेगी। ठीक ऐसे ही प्रमुख बाजारों में, जहां नो-पार्किंग जोन हैं, वहां गाड़ी खड़ी करेंगे तो परिवहन विभाग का नोटिस मिलेगा और नियमित गाड़ी खड़ी करते हैं तो वह सीज भी हो सकती है। कलेक्टर, नगर निगम और यातायात पुलिस ने शहर में दुपहिया वाहनों के लिए 47 और अन्य वाहनों के लिए 114 पार्किंग प्लेस निर्धारित कर रखे हैं।
इसके अलावा 35 प्राइवेट पार्किंग प्लेस भी हैं। करना यह होगा कि सरदारपुरा बी रोड पर दुपहिया वाहनों और सी रोड पर चार पहिया वाहनों की पार्किंग है तो कार से बी रोड जाने वाले अपनी कारें सी रोड पर ही खड़ी करें, इससे यातायात प्रभावित नहीं होगा। चूंकि नवरात्रा से बाजारों में भीड़ उमड़ने वाली है, इसलिए हाईकोर्ट के निर्देशों की पालना में पार्किंग सही जगह करेंगे तो आसानी रहेगी। भास्कर बता रहा है शहर में आपको वाहन कहां खड़ा नहीं करना है।
यह है जनता की परेशानी: शहर के प्रमुख व्यापारिक और सर्वाधिक चहल-पहल वाले स्थलों पर पार्किंग की ज्यादा परेशानी है। नई सड़क, सरदारपुरा, जालोरी गेट व पावटा में बड़े पार्किंग स्थल नहीं हैं। नई सड़क मोहनपुरा पुलिया के पास व गांधी मैदान में पार्किंग निर्माण एक साल से मंथर गति से चल रहा है। ऐसे में आने वाले त्योहारी सीजन में परेशानी खड़ी होगी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें शहर में कौन से हैं प्रमुख नो पार्किंग जोन