पोकरण/जोधपुर.पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में 11 व 13 मई 1998 को हुए परमाणु धमाकों की याद आज भी लोगों के जहन में ताजा है। पंद्रह वर्ष पूर्व खेतोलाई के पास स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में हुए परमाणु परीक्षणों ने भारत को परमाणु शक्ति के क्षेत्र में सभी देशों के बराबर लाकर खड़ा कर दिया। खेतोलाई स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में हुए इन सिलसिलेवार परमाणु परीक्षण की गूंज ने पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था।
क्षेत्र के लोग आज भी उन लम्हों को याद कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। साथ ही इन परमाणु विस्फोटों के बाद खेतोलाई गांव विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। परमाणु परीक्षणों का असर गांव के साथ-साथ पूरे क्षेत्रवासियों को महसूस हुआ। वहीं क्षेत्र के लोगों में आज भी उन परमाणु परीक्षणों के कारण हिली धरती तथा गूंजे आसमान का मंजर जीवित है।
15 साल पहले कैसा इस शहर का मंजर, जानिये आगे की स्लाइड्स में....