पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, पहले लाश ड्रम में छुपाया फिर रेत में गाड़ा

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, पहले लाश ड्रम में छुपाया फिर रेत में गाड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. ढेलाणा गांव में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला और आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने हत्या के बाद पहले शव एक दिन तक घर में ही ड्रम में छुपाकर रखा। फिर मौका पाकर दूसरे दिन उसे धोरों में दफना दिया। वारदात के पांच दिन बाद मामला सामने आया तो पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
मिली थी खून से सने कपड़ों की सूचना, रामेश्वरी के साथ थे भोम सिंह के अनैतिक संबंध
इसके बाद आरोपियों के बताए ठिकाने से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। लोहावट थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ढेलाणा निवासी कैलाश पुत्र अनोपाराम सुथार की ओर से बुधवार रात को रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया गया कि उसके चाचा संतोष कुमार के खून से सने कपड़े सुथारों की ढाणी जाने वाली ग्रेवल रोड पर पड़े मिलने की जानकारी चाची रामेश्वरी उर्फ बीबा ने परिजनों को दी थी। रामेश्वरी के गांव में ही रहने वाले भोम सिंह पुत्र कल्याण सिंह के साथ अनैतिक संबंध थे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी वारदात की कहानी