पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. मथानिया पुलिस ने बुधवार को सरपंच भंवरी देवी को गोचर भूमि बेचने के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने सरपंच को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। सरपंच ने गोचर भूमि की एनओसी जारी कर बेच दिया था। मथानिया थानाधिकारी आसम खां ने बताया कि करीब 8 माह पहले मथानिया सरपंच भंवरी देवी पत्नी केवलचंद माली के खिलाफ गोचर भूमि बेचने का मामला दर्ज किया था।
सरपंच भंवरी देवी ने रामकुटिया गांव की गोचर भूमि को अमराराम नाम के एक व्यक्ति को गोचर भूमि की एनओसी जारी कर बेच दी थी। अमराराम ने बाद में गोचर भूमि को अपने तीन पुत्रों के नाम से रजिस्ट्री करवा दी थी। पुलिस ने बुधवार को सरपंच भंवरी देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.