पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाय के प्लास्टिक कपों पॉलिबैग्स पर रोक

चाय के प्लास्टिक कपों पॉलिबैग्स पर रोक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें चाय की थडियों दुकानदारों को अब प्लास्टिक कप में चाय पिलाना महंगा पड सकता है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर महावीर सिंह राजपुरोहित ने राजकीय सामान्य जिला चिकित्सालय की कैंटीन के साथ बाहर मार्ग की कई दुकानों से डिस्पोजल कप पॉलीथिन सामग्री को जब्त कर पूरी तरह उपयोग पर पाबंदी लगाने की हिदायत दी। दरअसल,एडीएम राजपुरोहित रविवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण चिकित्सकीय परामर्श उपचार कराने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे। एडीएम ने बताया कि प्लास्टिक चाय कप पर पूरी तरह अंकुश लगाने के साथ पॉलिथीन उपयोगिता पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सभी उपखंड अधिकारी तहसीलदारों को भी निर्देशित किया जाएगा। हॉस्पिटल में पहुंचते ही एडीएम ने अपने चालक को कैंटीन में भेजा और डिस्पोजल कप के साथ अन्य प्लास्टिक सामग्री को जब्त कराया। साथ ही कैंटीन संचालक को चाय की सप्लाई कागज के कपों में आपूर्ति करने के लिए पाबंद किया। साथ ही पालना नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इसी तरह हॉिस्पटल के मुख्य द्वार के बाहर चाय की थडी अन्य दुकानों पर भी प्लास्टिक कप अन्य सामान को जब्त किया और सभी दुकानदारों को पॉलिथीन की उपयोगिता नहीं करने की हिदायत दी। एडीएम की इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हडकंप मच गया और प्लास्टिक के सामान कपों को छुपा दिया। एडीएम ने बताया कि पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीआई को धमकी देने वाले गिरफ्तार

हिंडौनसिटी| एकदिन पहले आबकारी थाने के सीआई को थाने में आकर जान से मारने की धमकी देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे दो देशी कट्टे बरामद किए गए हैं। रविवार को दोनों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए। थानाप्रभारी कैलाश बोहरा ने बताया कि स्टेशन रोड बजरिया के पास आबकारी विभाग के सीआई रामेश्वर सिंह आबकारी विभाग के थाने में बैठे हुए थे, तभी बनकी निवासी जीतू गुर्जर और गोविंद गुर्जर थाने में पहुंचे और सीआई रामेश्वर सिंह की कनपटी पर देशी कट्टा अड़ा दिया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आबकारी विभाग के सीआई रामेश्वर सिंह ने थाने में केस दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाजना मार्ग के रेलवे फाटक के पास से अभियुक्त जीतू गुर्जर और गोविंद गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों से एक-एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।

खबरें और भी हैं...