पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रीटिंग कार्डों की होली, वैलेंटाइन डे का विरोध

ग्रीटिंग कार्डों की होली, वैलेंटाइन डे का विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| पुरानाकलेक्ट्रेट सर्किल पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ग्रीटिंग कार्डों की होली जलाकर वेलेंटाइन-डे का विरोध किया। बढ़ते पाश्चात्यीकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन के प्रचलन को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए प्रदर्शन भी किया। साथ ही भारतीय संस्कृति को बचाने का नारा देते हुए छात्रों ने भारतीय सभ्यता परंपरा के अनुसार मातृ पितृ दिवस और शहीद दिवस मनाने पर जोर दिया।एसटी-एससी छात्रसंघ के अध्यक्ष धर्म मीना एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री अजीत बीजलपुर के नेतृत्व में छात्रों ने रविवार को वेलेंटाइन डे का पुरजोर विरोध किया। छात्र नेता धर्म मीना ने कहा कि जो युवा पीढ़ी देश हित में काम आती है, वह आज पाश्चात्यीकरण की तरफ बढ़ रही है। हिंदुस्तान की सभ्यता एवं संस्कृति खत्म होती जा रही है और पाश्चात्य संस्कृति हावी हो रही है। छात्र नेता शेरसिंह बैंसला ने कहा कि युवा पीढ़ी अपने देश की गौरवशाली परंपरा को भूलती जा रही है तथा विदेशी संस्कृति को अपना रही है। जो देश हित में नहीं है। कार्यकर्ताओं ने ग्रीटिंग कार्डों की होली जलाकर वैलेंटाइन डे का विरोध किया है। इसी प्रकार एबीवीपी के तहसील संयोजक शिवम शर्मा ने छात्रों को होली, दिवाली, रक्षाबंधन को ही मनाने को बढ़ावा देने पर पर जोर दिया। साथ ही मातृ-पितृ शहीद दिवस को मनाने का संकल्प भी लिया।

हिंडौन में भी जलाए कार्ड

हिंडौनसिटी| विभिन्नसंगठनों के पदाधिकारियों की ओर से रविवार को वेलेंटाइन-डे का विरोध करते हुए वैलेंटाइन ग्रीटिंग कार्डोँ की होली जलाई गई। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने इस दिन को भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात बताया। अिखल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री शैलेश लवानिया ने बताया कि रविवार को संगठन से जुडे सुनील खरैटा, धीरज मीणा, हरिश पाराशर, सुनील मीणा, लाखन मीणा, ललतेश मीणा, सत्यनारायण लहकोडिया आदि कार्यकर्ता एकत्र हुए और वेलेंटाइन डे के विरोध में ग्रीटिंग कार्डों की होली जलाई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वेलेंटाइन डे मनाकर भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात किया जा रहा है। जिससे युवा अपने लक्ष्य से भटक रहा है। विहिप बजरंगदल ने फूंका राहुल गांधी का पुतला विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने भी चौपड सर्किल पर एकत्र होकर वैलेंटाइन-डे के विरोध में प्रदर्शन करते हुए ग्रीटिंग कार्ड जलाए।

करौली. वैलेंटाइनडे का विरोध करते छात्र।

हिंडौन सिटी. चौपड़सर्किल पर वैलेंटाइन कार्डों की होली जलाई गई।

खबरें और भी हैं...