शिक्षक संघ की बैठक कई मुद्दों पर की चर्चा
करौली| राजस्थानशिक्षक संघ (प्रगतिशील) शाखा करौली की बैठक रविवार को पंचायत समिति परिसर में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रामसिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रवक्ता गोविंद व्यास ने बताया कि बैठक में शिक्षक हितों के मुद्दों के अलावा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2012 में नियुक्त शिक्षकों के स्थायीकरण नहीं किए जाने के विरोध में 16 फरवरी को जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से मिलने का निर्णय लिया। इसके अलावा बीईईओ से पोषाहार के संबंध में संस्थाप्रधानों को मिलने वाले मौखिक आदेशों के बजाय लिखित में आदेश प्राप्त कर मिड डे मील संचालन पर जोर दिया। इस मौके पर तारिक अहमद,ऐतराम उल हक,त्रिलोक जैन,सुरेंद्र शर्मा,रामगोपाल माली,रवि बंसल,राजेंद्र गुप्ता, निरंजन तिवाडी आदि मौजूद रहे।