देवनारायण भगवान की निकाली शोभायात्रा
कार्यालय संवाददाता| हिंडौन सिटी
भगवानदेवनारायण की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को देवनारायण मंदिर कमेटी और गुर्जर समाज की ओर से बैंडबाजों के साथ भगवान देवनारायण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर शोभायात्रा में सजे रथ के सारथी पार्षद गोपेंद्र पावटा रहे। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं कलशों के साथ शामिल हुईं। कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर हिंडौन नगर परिषद के सभापति अरविंद जैन मुख्य अतिथि और करौली नगर परिषद के सभापति राजाराम गुर्जर विशिष्ट अतिथि थे।
देवनारायण मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष बनै सिंह एवं पार्षद कप्तान सिंह ने बताया कि शोभायात्रा की शुरुआत रविवार को दोपहर 12 बजे बाद बडी बाखर की अथाई से हुई। इस मौके पर शोभायात्रा के सारथी पार्षद गोपेंद्र पावटा रहे। शोभायात्रा के साथ शामिल कलश यात्रा में महिलाओं ने कलशों के साथ भाग लिया और बैंडबाजों की धुनों पर नृत्य किया। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में चल रही घोडियां बैंड की धुन पर नृत्य कर रही थीं। घोड़ी नृत्य लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने समाज हित में कार्य करने सहित शिक्षा पर जोर देने की बात कही। रथ के सारथी पार्षद गोपेंद्र पावटा ने अपनी ओर से देवनारायण कमेटी को 51 हजार रुपए दिए। वार्ड 39 के पार्षद अविनाश जाटव ने मंदिर विकास के लिए 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। इस दौरान माला की बोली 21 हजार 500 रुपए में बडी बाखर निवासी श्याेदान सिंह के नाम रही। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करने के साथ आभार व्यक्त किया। नगर परिषद हिंडौन के सभापति अरविंद जैन और करौली के सभापति राजाराम गुर्जर ने समाज के लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
आजलोकगीत कार्यक्रम
पार्षदकप्तान सिंह ने बताया कि सोमवार को देवनारायण मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे से लोकगीतों का कार्यक्रम होगा। इसमें छाबड़ी पट्टी, ताली, खा नाका, मूडिया, अलीपुरा, नवाजीपुरा, भालपुर आदि स्थानों की पार्टियों के कलाकार धार्मिक एवं पौराणिक रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। समाज के लोगों से लोकगीत कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
गढ़मोरामें भी शोभायात्रा मुख्य मार्गों से निकली
नादौती|गढ़मोरामें देवनारायणजी की शोभा यात्रा धूमधाम से निकली। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। दोपहर 12 बजे शोभायात्रा देवनारायण मंदिर से रवाना हुई जो कस्बे के प्रमुख मार्गों में होकर गुर्जर। देवनारायणजी के शोभायात्रा रथ के सारथी क्षेत्रीय विधायक घनश्याम महर बने। देवनारायण महाराज की माला की 31 हजार 101 रुपए श्रद्धालु जयराम गुर्जर धौलादांता ने लगाई। शोभा यात्रा आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के अध्यक्ष कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला, भाजपा नेता रामराज मीना, भैरो सिंह गुर्जर दिल्लीी, राजकुमारी गुर्जर दिल्ल आदि मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण साफा बंधवाकर स्वागत किया। पुजारी दयाराम ने मंत्रोच्चारण कर देवनारायणजी शोभा यात्रा रथ का पूजन करवाया। दोपहर 12 बजे शोभा यात्रा रवाना हुई जो कस्बे के प्रमुख मार्ग में होकर गुजरी। श्रद्धालु देवनारायण महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कस्बे की परिक्रमा कर शोभा यात्रा वापस देवनारयण मंदिर पहुंचने पर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। सरपंच बृजलाल मीना, पूर्व सरपंच तेजराम चपराना, विश्राम गुर्जर सहित गढ़मोरा आस-पास के गांवों के हजारों लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया।
हिंडौन सिटी. देवनारायणजयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में नृत्य करती घोड़ी।
हिंडौन सिटी. भगवानदेवनारायण की जयंती पर गाजेबाजे से निकाली शोभायात्रा।