कुष्ठ रोग उन्मूलन में सबकी भागीदारी आवश्यक
करौली| राज्यकुष्ठ सलाहकार डॉ.दिनेशचंद शर्मा ने कहा कि कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तर पर चमड़ी पर दाग,धब्बे आदि कुष्ठ रोग होते हैं, एम डीटी खाने से लाभ मिलता है। यह बात उन्होंने ट्रेनिंग सेंटर के मीटिंग हॉल में उपस्थित संभागियों से कही। इसके अलावा कुष्ठ रोग के लक्षण,उपाय,बचाव के तरीके बताते हुए आमजन को जागरूक रहने की सीख दी। कुष्ठ रोगियों के ढूंढने उपचार के लिए लाने पर आशा सहयोगिनियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि, विकृत रोगी की शल्य चिकित्सा होने पर चिकित्सा संस्थानों को मिलने वाली सहायता राशि के अलावा रोगी को विभाग की ओर से चप्पल,वैसलीन,छड़िया,रुई,चश्मे कंबल आदि निशुल्क मिलने की जानकारी दी। इसी प्रकार डॉ.सीपी अरोडा ने भी बीमारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ.रामरूप मीना,श्रीफूल मीना,शिवकुमार शर्मा,डॉ.उमेश गोयल,डॉ.रूपसिंह मीना,ओपी मीना,चेन सिंह सहित कई चिकित्साधिकारी कार्मिक मौजूद थे।