ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने किया कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत
हिंडौन सिटी| कांग्रेसके नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू का राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ जिला शाखा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता अजय शर्मा ने बताया कि युवा जिला अध्यक्ष कपिल चतुर्वेदी के नेतृत्व में महेन्द्र शर्मा,अजय शर्मा,कुलभूषण शर्मा,कुलदीप शर्मा,सौरभ चतुर्वेदी,भूपेन्द्र अवस्थी,विशाल चतुर्वेदी सहित समाज के कई युवाओं ने नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष करौली ओमप्रकाश मामू का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
कार्यकर्ताओंने हर्ष जताया
सूरौठ|कांग्रेसके जिलाध्यक्ष पद पर आेमप्रकाश मामू के मनोनीत होने पर पूर्व सरपंच अनिल तिवाड़ी, राजीव गांधी विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष राजीव शुक्ला, युवक कांग्रेस के लोकसभा सचिव बृजेश भारद्वाज, बत्तू मेंबर, पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. पीडी सिंहल, केदार विजय, मदन भोपुरिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।