पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शैलेंद्र बामनिया का आईएफएस में चयन

शैलेंद्र बामनिया का आईएफएस में चयन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शैलेंद्र बामनिया का आईएफएस में चयन

करौली|शहर की गौमती कॉलोनी निवासी शैलेंद्र बामनिया का भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में चयन हुआ है। मूलत:भोपुर गांव के निवासी पूर्व सरपंच कजौड़ीलाल मीना के सुपौत्र प्रोफेसर सांवलराम मीना के सुपत्र शैलेंद्र बामनिया ने पहले प्रयास में ही सामान्य वर्ग में 94 वीं रेंक हांसिल की है।

सफलता की सूचना मिलते ही परिजन रिश्तेदारों ने मिर्ठा बांटकर खुशी का इजहार किया। आईएफएस मे चयनित शैलेंद्र बामनिया के पिता प्रो.सांवलराम मीना ने भास्कर को बताया कि पुत्र शुरु से ही मेधावी रहा है। कई विषयों मे एमए,एमएससी करने के बाद पब्लिक प्रशासन,वनस्पति विज्ञान के साथ इतिहास में नेट,जेआरएफ स्लेट भी कर चुका है।

शेट्‌टीवेतन आयोग लागू करने के लिए न्यायिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

हिंडौन सिटी| शेट्‌टीवेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कराने की मांग को लेकर न्यायिक कर्मचारी अांदोलित हैं। शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारियों ने अदालत के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघर्ष समिति की शाखा हिंडौन के संयोजक मुकेश कौशिक ने बताया कि राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ की ओर से शेट्‌टी आयोग की सिफारिशों को लागू किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इन मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राज्य सरकार की इस नीति के कारण न्यायिक कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। गुरुवार को सभी न्यायिक कर्मचारी अदालत परिसर के बाहर एकत्र हुए और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...