पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेल लाइन को शीघ्र पूरा कराने की मांग

रेल लाइन को शीघ्र पूरा कराने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली| डांगविकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डाॅ.सत्यनारायण सिंह ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी,रेलवे मंत्री सुरेश प्रभू और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को पत्र लिख कर रेलवे लाइन को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि करौली डांग क्षेत्र है और विकास के मामले मेें पिछड़ा हुआ है। अगर रेल लाइन का कार्य शीघ्र पूरा होे जाए तो करौली जिले के लोगों को रोजगार मिल सकेगा। वहीं करौली के विकास के लिए रेल लाइन परियाेजना का 2013 में सरमथुरा में शिलान्यास भी हो चुका है,अधिकारियो के लापरवाही से अभी तक कार्य पूरा नहीं होने से लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। वहीं करौली जिले मंे हर वर्ष हजारों यात्री कैलादेवी,मदनमोहन,श्रीमहावीर जी महंदीपुर बालाजी,सहित अन्य मंदिरों में दर्शन करने आते हैं।

खबरें और भी हैं...