रचनाएं सुनकर श्रोता भाव विभोर
करीरी| कस्बेमें दरवाजे पर दो दिन से आयोजित सुड्डा दंगल गायक कलाकारों द्वारा सुनाई गई रचनाओं को सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए। स्थानीय पार्टी के मेडिया खेमराज मीना द्वारा भरत नारी,जोधा मोडई पार्टी के मेडिया केदार मीना द्वारा भक्त पूरन मल की कथा, गुरदह करौली पार्टी के मेडिया द्वारा कृष्ण जन्म तथा सांथा की पद पार्टी के मेडिया पिंन्टू मीना द्वारा राजा हंस पाल की कथा को सुनाया गया जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम के दौरान कमेटी द्वारा पंच पटैलों तथा गायक कलाकार पार्टियों के मेडियाओं का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान धनफूल पटैल,बाबू लाल मीना,मिश्री लाल मीना,बुढ्ढे पटैल,रेवडया पटैल,हरभजन मीना तथा महेश पटैल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
आजनिकाली जाएगी शोभायात्रा
हिंडौनसिटी भगवान श्री देवनारायण मंदिर कमेटी की ओर से देवनारायण जयंती के उपलक्ष्य में 14 फरवरी को बैंडबाजों के साथ मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंे काफी संख्या में महिलाएं कलशों के साथ शामिल होंगी। देवनारायण मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष बनैसिंह एवं पार्षद कप्तान सिंह ने बताया कि शोभायात्रा में रथ के सारथी पार्षद गोपेन्द्र सिंह होंगे। इसके अलावा मुख्य अतिथि नगर परिषद के सभापति अरविंद जैन होंगे। इसके अलावा करौली नगर परिषद के सभापति राजाराम गुर्जर, महिला आयोग की सदस्य डॉ. सौम्या गुर्जर विशेष रुप से मौजूद रहेंगे। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे बडीबाखर अथाई से शुरू होकर प्रहलादकुंड के देवनारायण मंदिर पर पहुंचकर सभा के रुप में परिवर्तित हो जाएगी।
जाटसमाज चौरासी की पंचायत आज
हिंडौन सिटी| जाटसमाज चौरासी की पंचायत 14 फरवरी को सुबह 11 बजे विजयपुरा के लक्ष्मीनारायण मंदिर पर होगी। जाट समाज चौरासी के अध्यक्ष निर्मल सिंह महामंत्री कैलाशचंद ने बताया कि पंचायत में विजयपुरा में उपस्वास्थ्य केन्द्र के लिए आवंटित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के मामले में चर्चा की जाएगी।
वेलेंटाइन-डेका करेंगे विरोध
हिंडौन सिटी| विश्वहिन्दू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को चौपड सर्किल पर एकत्र होकर वेलेंटाइन डे का विरोध किया जाएगा। यह जानकारी बजरंगदल के प्रखंड संयोजक राहुल भारद्वाज ने दी।
हुक्मीखेडामें कबड्डी प्रतियोगिता
ढिंढोरा| गांवहुक्मीखेड़ा में रविवार को कबडडी प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 5100 रुपए शील्ड प्रदान की जाएगी। उदघाटन सरपंच बद्रीप्रसाद डागुर करेंगे।