पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओमप्रकाश के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर हाबूडा ने दी बधाई

ओमप्रकाश के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर हाबूडा ने दी बधाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार समाचार

ओमप्रकाश के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर हाबूडा ने दी बधाई

हिंडौन सिटी| कांग्रेसके जिलाध्यक्ष पद पर शहर के निवासी ओमप्रकाश मामू के मनोनीत होने पर कांग्रेसी नेता विक्रम सिंह हाबूडा ने बधाई दी है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू के निवास पर विक्रम हाबूडा अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और साफा माला पहनाकर स्वागत किया। विक्रम हाबूडा का कहना रहा कि ओमप्रकाश मामू के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी से अधिकाधिक नए लोग जुडेंगे।

जरूरतमंदोंको नहीं मिला योजनाओं का लाभ

करौली| नरेन्द्रमोदी विचार मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कैलदेवी में पंजाब नेशनल बैंक बड़ौदा ग्रामीण बैंक द्वारा जनकल्याणकारी याेजनाओं से जरूरतमंदों को लाभांवित नहीं किया जा रहा है। मंच के ओमेन्द्र पाल जादौन ने बताया कि कैलादेवी में शाखा प्रबंधकों द्वारा जन धन योजना, मुद्रा बैंक योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्याति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा आदि योजनाओं से दलाल अपने परिचितों को लाभांवित किया जा रहा है जबकि जरूरतमंद कई महीनों से चक्कर काट रहे हैं।

वाणिज्यकरआयुक्त ने उद्यमियों को दी एमनेस्टी स्कीम की जानकारी

हिंडौन सिटी| यहांरीको औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग मंडल भवन में शनिवार को करौली के सहायक वाणिज्यकर आयुक्त एनके जैन ने उद्यमियों की बैठक लेकर केन्द्रीय बिक्रीकर में घोषित एमनेस्टी स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उद्योग मंडल के महामंत्री एम इकबाल बबलू ने बताया कि आयुक्त जैन ने पूर्व वर्षो की विभागीय डिमांड में से कर जमा कराए जाने पर ब्याज शास्ती (पेनल्टी) में विभाग की ओर से दी जा रही छूट की जानकारी देते हुए व्यापारियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। बताया कि एमनेस्टी स्कीम 15 मार्च 2016 तक जारी रहेगी।

लोकअदालत में 19 प्रकरणों का निस्तारण

श्रीमहावीरजी| ताल्लुकाविधिक सेवा समिति की ओर से शनिवार को अदालत परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 19 प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण कराया गया। लोक अदालत में ऋण की 13 लाख 84 हजार 796 रुपए की राशि वसूल कर बैंक में जमा करवाई गई। ताल्लुका विधिक समिति के सदस्य जगमोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई लोक अदालत में राजीनामे से 19 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

पूर्वराष्ट्रपति दिवंगत एपीजे कलाम के नाम श्रमिक कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार

करौली| पूर्वराष्ट्रपति दिवंगत डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के फोटो नाम से भवन संनिर्माण श्रमिक का कार्ड बनाने का मुख्य आरोपी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली के सीआई देवेन्द्र जाखड़ ने बताया कि अजमेर जिले के पुष्कर थानांतर्गत गांव बासेली निवासी राजेश भाटी पुत्र किशनलाल भाटी को पूर्व राष्ट्रपति के नाम फर्जी तरीके से श्रमिक पंजीयन कर कार्ड जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तत्कालीन श्रम कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने इस संबंध में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के फोटो नाम से कार्ड जारी कर करौली के गांव आगर्री में मजदूर होना बताकर श्रम विभाग से कार्ड जारी किया गया था। इस मामले में श्रम निरीक्षक को विभाग ने तत्काल निलंबित कर दिया और श्रम कल्याण अधिकारी को भी बदल दिया था।

4ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

हिंडौन ग्रामीण| पुलिसने बाजनां रेलवे फाटक के पास से शनिवार को चार ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी कैलाश बौहरा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बाजनां रेलवे फाटक के पास से लोंगटीपुरा के निवासी महेन्द्र कुमार गुर्जर को 4 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...