पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देरी से आने पर नहीं मिला प्रवेश

देरी से आने पर नहीं मिला प्रवेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभ्यर्थियों की उतरवा दी जर्सियां

जिला मुख्यालय सहित हिंडौन में पटवार भर्ती परीक्षा 2015 शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में जिले के 50 परीक्षा केन्द्रों पर 12 हजार में से 2468 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 79.43 प्रतिशत रही। वहीं हिंडौन सिटी में एक जने को फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।

पटवारी भर्ती परीक्षा प्रभारी सहायक कलेक्टर सना सिद्दीकी ने बताया कि जिले के 50 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा में 12 हजार परीक्षार्थियों में से 2468 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें जिला मुख्यालय के 18 परीक्षा केन्द्रों पर 3752 परीक्षार्थियों में से 2875 उपस्थित 877 अनुपस्थित रहे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय करौली में सर्वाधिक 888 में से 220 परीक्षार्थी अनुस्थित थे। उपखंड हिंडौन सिटी के 32 परीक्षा केन्द्रों पर 8248 परीक्षार्थियों में से 6657 उपस्थित 1591 अनुपस्थित रहे। जहां अग्रसेन महिला शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र हिंडौन सिटी के 477 में से सर्वाधिक 119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन पुलिस के अधिकारी दिनभर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश से पूर्व कार्मिकों ने परीक्षार्थियों की गहनता से जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया। जिला मुख्यालय पर परीक्षा के दौरान शहर में बजीरपुरगेट, सब्जी मंडी, हिंडौन गेट, ट्रक यूनियन, राउमावि, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, 132 केवी सहित कई स्थानाें पर यातायात अवरुद्ध रहा। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारंे लग गई। जिससे आमजन के साथ परीक्षार्थियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पटवारी भर्ती के परीक्षा केन्द्र राजकीय महाविद्यालय करौली पर निर्धारित समय 12 बजे से मात्र दो मिनिट की देरी से पहुंचने पर भरतपुर की लक्ष्मी बयाना के बद्रीप्रसाद सहित कई परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। केन्द्राधीक्षक ने बताया कि बोर्ड के नियमानुसार निर्धारित समय 12 बजे केन्द्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगाने के निर्देश थे। दो परीक्षार्थी दो मिनिट की देरी से आए जिससे उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।

भाईकी जगह दूसरे भाई को परीक्षा देते पकड़ा

परीक्षाप्रभारी एसीएम सना सिद्दीकी ने बताया कि हिंडौनसिटी राजकीय उच्च माध्यिमक विद्यालय चौपड़ के पास पर केन्द्राधीक्षक ने एक परीक्षार्थी को अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया।

तीनमिनट देरी ने कराया परीक्षा से वंचित

श्रीमहावीरजी| कस्बेके दिगंबर जैन आदर्श महिला महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित हुए पटवार भर्ती परीक्षा में तीन मिनट देरी से पहुंचने पर एक परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित हो गया। भरतपुर के नगर का निवासी विष्णु शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा ने बताया कि उसका परीक्षा केन्द्र श्रीमहावीरजी में दिया गया था। शनिवार को किराए की जीप लेकर परीक्षा देने श्रीमहावीरजी आया था। प्रवेश पत्र दिखाकर कुछ लोगों से परीक्षा केन्द्र की जानकारी ली तो उन्होंने करौली भेज दिया। करौली जाने पर पता चला कि वह गलत स्थान पर गया, इस पर वापस श्रीमहावीरजी केन्द्र पर गया तो वह तीन मिनट देरी से पहुंचा। इस पर उसे परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया। इस परीक्षा केन्द्र पर प्रिंस गुप्ता, पर्यवेक्षक रमेशचंद गुप्ता, शक्ति सिंह, कोर्डिनेटर भागमल चौधरी ने निगरानी बनाए रखी।

उड़नदस्तों ने परीक्षा केन्द्रों पर रखी निगरानी

डीएसपीराकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिले में 10 उडनदस्तों का गठन किया गया था। इनमें करौली में चार तथा हिंडौन में 6 उडनदस्तों ने परीक्षा केन्द्रों पर निगरानी बनाए रखी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर महिला-पुरुष कांस्टेबल के अलावा एक-एक अधिकारियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा 10 माेबाइल दल 6 सतर्कता दलों का भी गठन किया गया था। जिन्होंने उच्चाधिकारियों को परीक्षा से संबंधित पल-पल की खबर दी।

हिंडौन सिटी. रा.उच्चमाध्यमिक स्कूल में पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल हाेते अभ्यर्थी।

करौली. पटवारभर्ती परीक्षा के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परीक्षा केन्द्र पर अंतिम समय में प्रवेश के लिए दौड लगाते परीक्षार्थी।

हिंडौन सिटी. पटवारीभर्ती परीक्षा के एक केन्द्र पर अभ्यर्थियों की जर्सियों को उतरवाते परीक्षा से जुड़े अधिकारी।

करौली. पटवारभर्ती परीक्षा के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परीक्षा केन्द्र पर दो मिनट की देरी से पहुंचने से परीक्षा से वंचित अभियार्थी।

खबरें और भी हैं...