सामूहिक विवाह सम्मेलन की कार्यकारिणी का गठन आज
करौली| महात्माज्योतिबा फुले विकास संस्थान के तत्वावधान में 9 मई को आयोजित होने वाले माली समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन की कार्यकारिणी का रविवार को सुबह 11 बजे मंदिर श्रीसीतारामजी में आयोजित आम सभा में किया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष बद्री माली महासभा अध्यक्ष जयलाल ठेकेदार ने बताया कि अक्षय तृतीया पर समाज का चतुर्थ सम्मेलन महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान के निर्माणाधीन छात्रावास रणगवां तालाब के पास आयोजित किया जाएगा जिसके सफल संचालन के लिए सम्मेलन की कार्यकारिणी का गठन महासभा सहित सभी संगठनों की आयोजित संयुक्त बैठक में किया जाएगा। इस दौरान समाज के सभी संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहेंगे।
अशोकशर्मा मंडल अध्यक्ष
नादौती| पंडितदीनदयाल उपाध्याय स्मृति के नादौती मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा सोप को नियुक्त किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने शर्मा को नियुक्ति प्रदान कर 15 दिवस में मंडल कार्यकारणी का गठन करने का निर्देश दिया है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह राजपूत, सतानन्द पूर्विया, पूर्व प्रधान बहादुर गुर्जर, रमेश कोली आदि ने शर्मा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रशन्नता व्यक्त की है।
अशोकस्मृति मंच के जिला महामंत्री
हिंडौन सिटी| पंडितदीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने शहर के निवासी अशोक जैन को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। साथ ही संगठन हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
चतुर्वेदीमंडल अध्यक्ष
करौली| पंडितदीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने करौली देहात मंडल अध्यक्ष पद पर राजेश चतुर्वेदी को मनोनीत कर शीघ्र कार्यकारिणी गठित कर कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश िदए हैं।
संस्कृतसंभाषण शिविर
करौली| राजकीयवरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय करौली में शुक्रवार को संस्कृत संभाषण शिविर संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य संतोष शर्मा ने बताया कि 8 से 12 फरवरी तक के शिविर में 21 सरकारी शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन हुआ,जिनमें से 18 उपस्थित रहे। शिक्षकों ने शिविर के अनुभवों को लाभकारी बताया। दक्ष-प्रशिक्षक ईश्वर प्रसाद व्यास डॉ.संतोष कुमार शर्मा ने खेल-खेल में संस्कृत संभाषण के गुर सिखाए। शिविर संयोजक व्यवस्थापक ज्वालाप्रसाद शास्त्री रहे। समापन समारोह की अध्यक्षता केशरसिंह नरूका ने की। अतिथि विहिप के मंत्री गजानंद शर्मा ने संस्कृत का भारतीय सभ्यता का परिचायक बताया। शिविर का संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी निरंजन सिंह ने अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली छात्रा गरिमा सोनी को 3 हजार रुपए का गार्गी पुरस्कार प्रदान किया गया।
दीनदयालशर्मा मंडल अध्यक्ष
मासलपुर| पंडितदीनदयाल उपाध्याय मंच के मासलपुर मंडल अध्यक्ष पद पर कस्बा निवासी दीनदयाल शर्मा को नियुक्त किया है। मंच के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भारद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दीनदयाल शर्मा को शीघ्र कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं।