नम्बर प्लेट पर अवैध वसूली
नम्बर प्लेट पर अवैध वसूली
करौली|श्रीयादववाटी गौशाला के मंत्री गोविन्द सिंह सैंगर ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर शिकायत की कि डीटीओ ऑफिस के नम्बर प्लेट ठेकेदार द्वारा नम्बर प्लेट लगाने के एवज में अवैध राशि वसूल रहे हैं। जब इसकी रसीद मांगी जाती है तो वह भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।