पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवीन जीवन का संचार स्रोत है बसंत

नवीन जीवन का संचार स्रोत है बसंत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंत पंचमीं उत्सव कार्यक्रम

कार्यालयसंवाददाता| करौली

शरदऋतु के समापन और बसंत के आगमन का सूचक बसंतोत्सव प्रकृति के बदलाव का दिन है। नवीन जीवन के संचार स्रोत के रूप में बसंत को कामदेव पूजा के लिए भी जाना जाता है। यह बात राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय में बसंत पंचमीं उत्सव में पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष वेणुगोपाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधन में कही।

विशिष्ट अतिथि चक्रपाणि वशिष्ठ ने बसंत पर्व के प्राचीन रूप तथा आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। कलगी-तुर्रा लोक गायक कल्याण राठौर ने कार्यक्रम के प्रारंभ में गणेश वंदना प्रस्तुत की। लोक गायक कमलेश गुरु ने बसंत आधारित अनके रचनाएं प्रस्तुत कीं। करौली के युवा शायर सागर करौलवी ने बसंत आगमन पर स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कीं और कुछ समसामयिक समस्याओं पर भी शायरी सुनाईं। जिला पुस्तकालयाध्यक्ष रामनिवास मीना ने पुस्तकालय को मां सरस्वती को मंदिर बताते हुए पुस्तकों में श्रद्धा एवं प्रेम का भाव रखने की बात कही। जिला मुख्यालय पर रामस्नेही कीर्तिराम आदर्श विद्या मंदिर में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व प्रवेशात्सव के साथ मनाया।

मासलपुर|कस्बेराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बसंत उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जयसिंह मीणा शिक्षक शिवलाल जाटव एवं सुआ लाल शर्मा ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवल्लित कर कार्यक्रम की शुरूआत की तथा कई ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

सरस्वतीमंदिर की रखी आधारशिला

हाड़ौती (सपोटरा)| ग्रामपंचायत चौड़ागांव के राउमावि परिसर में बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को विद्या की अराध्य देवी सरस्वती मां के मंदिर निर्माण की आधारशिला प्रधानाचार्य रामअवतार अग्रवाल की अध्यक्षता तथा सरपंच शिमला देवी के आतिथ्य में रखी गई। स्काउट गाइड के शिवचरण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पंडित कैलाशचंद शर्मा तथा पं.उमाशंकर शर्मा ने वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना कर सरस्वती माता मंदिर निर्माण की नींव रखी गई। इस दौरान ठा.नरेन्द्र राजपाल को सरस्वती मां मंदिर निर्माण कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हिंडौनसिटी| राजकीयएवं निजी स्कूलों में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर के आस्थी विद्यास्थली इंग्लिश सीनियर सैकंडरी स्कूल में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। संस्था के निदेशक रवि दत्तात्रेय ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की। उन्होंने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी पर्व के बारे में बताया। खंडेलवाल समाज की ओर से शुक्रवार को जमना पैलेस में बसंत पंचमी मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।।

विद्याकी देवी की अराधना

सपोटरा| उपखंडमें शुक्रवार को बसंत पंचमी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी सरस्वती मां की पूजा अर्चना एवं हवन कर बुद्धि विद्या के विकास की कामना की गई। कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में बसंत पंचमी उत्सव पर प्रवेशोत्सव के साथ शिक्षकों ने अभिभावकों विद्यार्थियों के साथ मां सरस्वती की अराधना के साथ पंडित राधामोहन शर्मा के सान्निध्य में हवन किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर में 51 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाया गया।

सरस्वतीकी मूर्ति प्रतिष्ठा की

नादौती| भीलापाड़ाराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विद्या की देवी मॉ सरस्वती की मूर्ति प्रतिष्ठा की गई। भीलापाड़ा सरपंच संजूरानी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम भगवतसिंह देवल, विशिष्ठ अतिथि जिला शिक्षाधिकारी पांचूराम सैनी, नोडल केन्द्र प्रभारी कमलराम मीना थे। अतिथियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य रामचरण मीना गांव के पंच पटेलों ने स्वागत किया।

हाड़ौती. चौडागांवके राउमावि में सरस्वती मां मंदिर की आधारशिला रखते हुए।

सपोटरा. आदर्शविद्या मंदिर में बसंत पंचमी पर सरस्वती मां की पूजा करते अभिभावक बालक।

कंजोली. भारतीशिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक स्कूल में बसंत पंचमी पर्व के दौरान मौजूद विद्यार्थी।

नादौती. भीलापाड़ाराउमावि में सरस्वती की मूर्ति प्रतिष्ठा में मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...