पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्धारित ड्रेस में नहीं मिले डॉक्टर एवं चिकित्साकर्मी

निर्धारित ड्रेस में नहीं मिले डॉक्टर एवं चिकित्साकर्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी| जिलामुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(सीएमएचओ) डॉ. रामरुप मीणा ने शुक्रवार को राजकीय अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया। निरीक्षण में डॉक्टर एवं चिकित्साकर्मियों के निर्धारित ड्रेस में नहीं मिलने पर सीएमएचओ डॉॅ. मीणा ने नाराजगी व्यक्त की और हिदायत दी कि भविष्य में ड्रेस कोड की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ के साथ स्वास्थ्य मिशन से जुडे सेवानिवृत्त डॉ. जेपी लड्डा भी मौजूद थे। सीएमएचओ डॉ. मीणा ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राजकीय अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सीएमएचओ ने अस्पताल के सभी वार्डों के अलावा चिकित्सक कक्षों, दवाई वितरण केन्द्र आदि का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण केन्द्र पर मरीजों की भीड़ मिलने पर सीएमएचओ ने दवा वितरण की व्यवस्था पुरानी धर्मशाला में किए जाने के भी निर्देश दिए।

जंबोक्रेडिट सोसायटी का चुनाव कार्यक्रम घोषित

करौली| जंबोक्रेडिट एवं थ्रिफ्ट को-आपरेटिव सोसायटी,करौली का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। विशेष लेखा परीक्षक,सहकारी समितियां एवं निर्वाचन अधिकारी अवतार सिंह मीना ने बताया कि उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां,करौली के आदेशानुसार समिति में रिक्त दो संचालक मंडल सदस्यों के साथ अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को नामांकन,नाम वापसी चुनाव चिह्न आवंटन, 21 फरवरी को यदि आवश्यक हुआ तो मतदान और मतगणना तथा 22 फरवरी को पदाधिकारियों का निर्वाचन होगा। हालांकि 17 फरवरी को संचालक मंडल सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन होने की दशा में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्णय कार्यक्रम के अनुसार होगा।

वकीलोंने खाद्य मंत्री को दिया ज्ञापन

नादौती| उपजिलाकलेक्टर कार्यालय परिसर में शुक्रवार भी वकीलों ने धरना दिया। कैमरी मेला में भाग लेने के लिए जा रहे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भडाना को भी वकीलों ने ज्ञापन देकर तहसीलकार्मिक वकीलों में चल रहे विवाद से अवगत कराया तथा दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।

खबरें और भी हैं...