जिले में 1.50 करोड़ का कारोबार रुका
करौली| 2लाख से अधिक के नकद विक्रय पर पेन की अनिवार्यता के विरोध में करौली सर्राफा संघ मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख केन्द्रीय वित्त मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इससे जिले में दो करोड़ का कारोबार प्रभािवत हुआ। सर्राफा संध के अध्यक्ष गोविन्द सर्राफ क्षत्रिय स्वर्णकार संघ अध्यक्ष त्रिलोकी जड़िया ने बताया कि केन्द्र सरकार ने जनवरी 2016 से 2 लाख से अधिक के नकद विक्रय पर पेन कार्ड नम्बर को अनिवार्य किया है। इस नियम से सर्राफा व्यवसाय जटिलता की ओर बढ़ेगा क्योंकि देश के अधिकांश लोगों के पास पेन कार्ड नहीं है। ऐसे में उन्हें ज्वैलरी खरीदने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार का यह निर्णय अव्यवहारिक है इसलिए सर्राफा स्वर्णकार इसका पुरजोर तरीके से विरोध करता है।
हिंडौनसिटी| सर्राफाबाजार के व्यापारी दुकानें बंद रख उपखंड़ कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगाों के पक्ष में प्रदर्शन करने के साथ एसडीएम को केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। सर्राफा व्यापार संघ के उपाध्यक्ष मोहनलाल सोनी, मंत्री हिमांशु मित्तल एवं प्रदेश मंत्री हरिचरण मित्तल ने बताया कि केंद्र सरकार ने दो लाख अथवा दो लाख से ज्यादा के जेवर खरीद पर पेनकार्ड की अनिवार्यता लागू कर दी है।